Sonbhadra Update News : 20 हजार घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार, हड़कम्प
चोपन थाना क्षेत्र में एन्टी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को कोटा ग्राम पंचायत के लेखपाल को बीस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया । लेखपाल कृषि जमीन को धारा 80 करने के एवज में 50 हजार की डिमांड किया था

sonbhadra
6:15 PM, October 4, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र में मिर्जापुर जिले से आयी एन्टी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को कोटा ग्राम पंचायत के लेखपाल को बीस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया । लेखपाल कृषि जमीन को धारा 80 करने के एवज में 50 हजार की डिमांड किया था ।
एन्टी करप्शन टीम के प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोटा ग्राम पंचायत निवासी पवन कुमार जायसवाल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी जमीन को धारा 80 कराने के लिए ओबरा तहसील में आवेदन किया था। जमीन की जांच करने ओबरा तहसील से आये लेखपाल राजकुमार मिश्रा रिपोर्ट लगाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग किया। इस मामले में जांच के बाद एन्टी करप्शन टीम सोनभद्र आयी और जिला प्रशासन के दो अधिकारियों के साथ कोटा ग्राम पंचायत पहुंची और लेखपाल राजकुमार मिश्रा को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल के पास से घूस के बीस हजार रुपये बरामद कर लिया गया है । गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम लेखपाल को लेकर चोपन थाना पहुंची और संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई हैं।




