Sonbhadra Update News : 24 घण्टे बाद भी नहीं मिली युवती, एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
24 घण्टे बाद भी युवती का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है । सूचना के बाद ओबरा पहुंची एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही डैम में युवती की तलाश कर रही है ।

sonbhadra
11:34 AM, August 2, 2024
कृपा शंकर पांडेय/मंटू शर्मा (संवाददाता)
ओबरा/डाला (सोनभद्र) । थाना ओबरा क्षेत्र के ओबरा डैम में गुरुवार को एक युवती के गहरे पानी में कूद जाने के लगभग 24 घण्टे बाद भी अभी तक लापता युवती का कोई पता नहीं चल सका है । गहराई ज्यादा होने की वजह से स्थानीय गोताखोर फेल होने की वजह से पुलिस द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था । सूचना के बाद ओबरा पहुंची एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही डैम में तलाश कर रही है ।
प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे से एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
आपको बतादें कि डाला की रहने वाली 20 वर्षीय श्रेया चौबे पुत्री चंद्रेश चौबे निवासी सेवा सदन डाला थाना चोपन उम्र 20 वर्ष अपनी स्कूटी से ओबरा डैम के रेलवे ब्रिज के पिलर नंबर दो के पास पहुंची और स्कूटी खड़ा कर पहले अपनी माँ को मैसेज किया और फिर डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी । पुलिस द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई । जिसके बाद एनडीआरएफ को सूचित किया गया । युवती ने अपनी मां को क्या मैसेज किया था यह अभी तक पता नहीं चल सका है ।




