Sonbhadra update News : सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, गृहस्थी का समान जल कर हुआ खाक, सुरक्षित बचे परिवार
गैस सिलेंडर फटने लगी आग से परिवार के सभी गृहस्थी का समान जल कर खाक हो गया। वहीं परिवार सभी सात सदस्य बच्चे समेत सुरक्षित बच गये


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार सलखन मुख्य बाजार अल सुबह लगभग 5 बजे गैस सिलेंडर फटने लगी आग से परिवार के सभी गृहस्थी का समान जल कर खाक हो गया। वहीं परिवार सभी सात सदस्य बच्चे समेत सुरक्षित बच गये वहीं पास पड़ोस के लोगों के घरो का भी कोई नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर पहुंची चोपन पुलिस एवं भारत गैस एजेंसी के सदस्यों ने घटना मौके स्थल का निरिक्षण किया।
प्राप्त समाचार अनुसार छोटेलाल जायसवाल पुत्र स्व. शंकर जायसवाल के महिलाओं द्वारा सुबह स्कूल बच्चों नास्ते व टिफिन तैयारी के साथ चार वर्षीय बालिका के लिए दुध गरम करने के लिए जैसे ही गैस चुल्हा जलाने की कोशिश की तुरंत गैस चुल्ले समेत सिलेंडर में आग लग गई। महिला सतर्कता करते हुए घर के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल कर पास पड़ोस के लोगो को अवगत कराने के साथ घर के सभी सदस्य जिसमें चार बच्चे समेत 3 महिला पुरुष के साथ सभी पड़ोसी के लोग भी सुरक्षित बच गए। वही आग लगने से गैस सिलेंडर फटने के कारण घर के उपर लगा टीन शेड भी उड़ गया और घर के गृहस्थ का सभी समान जल कर खाक हो गया।
मौके पर पहुंची चोपन पुलिस एंव गैस एजेंसी का मालिक घटना का निरिक्षण कर वापस लौट गए।