Sonbhadra update news : संदिग्ध परिस्थिति में युवक का मिला शव, मचा हड़कंप
बर्दिया गांव में एक युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बर्दिया चुनहिया टोला निवासी 30 वर्षीय कमलेश साहनी के रूप में हुई है

sonbhadra
5:39 PM, August 31, 2025
घनश्याम पांडेय/विनित शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव में एक युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बर्दिया चुनहिया टोला निवासी 30 वर्षीय कमलेश साहनी के रूप में हुई है। कमलेश शनिवार रात से लापता था।
नाले में शव मिलने की सूचना पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इस कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, कमलेश की शादी कई साल पहले हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी बच्चे के साथ मायके चली गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कमलेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से घटना की गहन जांच की मांग की है।