Sonbhadra Update News : साउडीह के जंगल में बरामद शव की हुई शिनाख्त, पांच दिनों से घर से गायब थी किशोरी
एक शव मिला जो शव चार पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिसके कारण शव ज्यादा फूल गया था जिससे चेहरा की पहचान नहीं हो पा रहा था । घंटों प्रयास के बाद पहचान हो सकी। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई

sonbhadra
9:48 PM, September 26, 2026
- पुलिस जांच में जुटी
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत साउडीह के जंगल में शनिवार की दोपहर में मिले एक अज्ञात महिला के शव की पहचान घंटों प्रयास के बाद शनिवार की शाम को हो गई ।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर में हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह के रेणुकूट हाथीनाला मार्ग से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर जंगल स्थित झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव गांव के गाय बकरी चरवाहे द्वारा देखा गया । चरवाहों की सूचना पर हथवानी ग्राम प्रधान आनंद यादव और पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने में जुटे रहे। जहां घंटों प्रयास के बाद आखिरकार शव की पहचान देर शाम तक हो गई । शव की पहचान राजकुमारी (16)पुत्री भागीरथी मनराज निवासी साउडीह हथवानी के रूप में किया गया।
ग्राम प्रधान आनंद यादव ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दिया कि बीते चार-पांच दिन से किशोरी अपने घर नहीं पहुंची थी । परिजन द्वारा खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान एक शव मिला जो शव चार पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिसके कारण शव ज्यादा फूल गया था जिससे चेहरा की पहचान नहीं हो पा रहा था । घंटों प्रयास के बाद पहचान हो सकी। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस की जांच पड़ताल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा ।




