मिली जानकारी के अनुसार, ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार स्थित परसोई गांव के निवासी बाबूलाल खरवार मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की रात बाबूलाल (57वर्ष), अपनी पत्नी रजवंती (52वर्ष) और बच्चों के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही निवासी गुलाब खरवार व कुछ अन्य लोग उसके घर पहुंचे। भूत-प्रेत को लेकर विवाद करते हुए धारदार हथियार हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके भी गर्दन पर चोट आई। आनन-फानन उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ ओबरा सहित अन्य पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। वहीं फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने आरोपी गुलाब खरवार को भी गिरफ्तार कर लिया है।