Sonbhadra Update News : प्लांट पर खनन व्यवसायी के भाई की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बघमनवा खनन क्षेत्र में शनिवार रात एक खनन व्यवसायी के भाई की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात बघमनवा के पास स्थित प्लांट के समीप बने ऑफिस में हुई, जहां व्यवसायी के भाई सो रहे थे।

sonbhadra
9:24 AM, February 8, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में शनिवार रात एक खनन व्यवसायी के भाई की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात बघमनवा के पास स्थित प्लांट के समीप बने ऑफिस में हुई, जहां व्यवसायी के भाई सो रहे थे। मृतक की पहचान गिरधर स्टोन से जुड़े 78 वर्षीय विष्णु हरी उपाध्याय पुत्र स्व0 केदारनाथ के रूप में हुई है, जो खनन व्यवसाईं माधव हरि उपाध्याय के भाई थे, जो मूलतः थाना गोपीगंज जिला भदोही के स्थानीय निवासी थे। ओबरा क्षेत्र में बाबा धुलाई शिव नगर कालोनी में रहते थे। सुबह घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और ओबरा पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया।
घटना स्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी सोनभद्र अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने भी बारीकीयों से हर पहलुओं का निरीक्षण किया। ह्त्या करने के बाद हत्यारे मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है । उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के सम्बन्ध में एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और आशंका है कि पत्थर से वार कर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस हत्या और चोरी दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी है।




