Sonbhadra Update News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार.
चोपन थाना क्षेत्र के थाना रोड के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

sonbhadra
9:11 PM, July 17, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के थाना रोड के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा बस अनुबंधित थी जो रॉबर्ट्सगंज से दुद्धी के लिए चलती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र से गुजरने वाली बसें और भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि कई हादसों के बावजूद तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




