Sonbhadra Update News : बाइक व स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
भरहरी गांव के परेवानाला पर बाइक व स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गया। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।

sonbhadra
5:22 PM, January 20, 2025
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । भरहरी गांव के परेवानाला पर बाइक व स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गया । जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया । वहीं शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक को संतलाल पुत्र राम आधार निवासी सुध्दां सिंगरौली मध्य प्रदेश व पन्नालाल पुत्र रामधनी निवासी सुध्दां सिंगरौली मध्य प्रदेश किसी कार्य से भरहरी की तरफ जा रहे थे कि तेज गति से चोपन की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद संतलाल की मौत हो गई । जबकि दूसरा पन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना मिलते ही जुगैल प्रभारी निरीक्षक तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गये और घायल को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया ।




