Sonbhadra Upadete News : कुएं में गिरने से गर्भवती महिला की मौत, पानी भरने के लिए कुएं में गयी थी महिला
कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव के सिगरा टोला में कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। आशा पाल 19 वर्ष पत्नी रवि गुरुवार की सुबह कुएं पर पानी लेने के लिए गई थी।

sonbhadra
9:05 PM, September 12, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल । कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव के सिगरा टोला में कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। आशा पाल 19 वर्ष पत्नी रवि गुरुवार की सुबह कुएं पर पानी लेने के लिए गई थी। कुएं में गिर पड़ी। परिजन उसको बाहर निकाले और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए पुलिस लिखा-पढ़ी शुरू की। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विदित तिवारी भी पहुंचे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया की गई। बताया गया कि आशा भोजन बनाने के लिए पानी लेने कुँए पर गई थी। उसे गिरते हुए किसी ने नहीं देखा। लेकिन जैसे ही पानी में छम्म की जोरदार आवाज आई, लोग कुँए की ओर दौड़े। आशंका जताई जा रही है कि उसका पैर का संतुलन बिगड़ गया और वह कुँए में गिर पड़ी होगी। कुँए पर लोगो की भीड़ जुट गई। थोड़ा पानी कुँए से निकाला गया। उसी बीच रस्सी के सहारे ग्रामीण कुँए में उतरे। रस्सी में कटिया लगाकर गहराई में ढीला गया। कटिया में साड़ी फस गई। आशा को ऊपर निकाला गया, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। आशा का मायका सिगरा टोला मे ही है। उसके पिता कमला पाल समेत ससुराल व मायका के परिजन अस्पताल पहुंचे। उसकी शादी इसी वर्ष 6 माह पहले उसी गांव टोला मोहल्ला के रवि पाल के साथ हुई थी। बताया गया कि प्रेम विवाह हुआ था। वह चार माह की गर्भवती भी बताई जा रही है।




