Sonbhadra Sports News : सोनभद्र जिला ओलंपियाड का शुभारंभ, पहले दिन जुडो रहा आकर्षण
सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ एवं जिला सोनभद्र जुडो संघ के तत्वाधान में प्रथम सोनभद्र जिला ओलंपियाड आयोजन के दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 17, अंडर 19 व 40+..…..

sonbhadra
3:15 PM, March 30, 2026
विनोद धर (खेल संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ एवं जिला सोनभद्र जुडो संघ के तत्वाधान में प्रथम सोनभद्र जिला ओलंपियाड आयोजन के दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 17, अंडर 19 व 40+ पुरुष डबल तथा 50+ पुरुष डबल का मैच खेला गया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 17 सिंगल (लड़के) में ओबरा के दीपक कुमार शर्मा विजेता रहे जबकि ओबरा के ही उज्जवल कुमार उप विजेता रहे।
अंडर 17 सिंगल (लड़कियों) में ओबरा के अद्या मलिक विजेता रही जबकि रावर्ट्सगंज की रियानशी राज उप विजेता रही। इसी प्रकार अंडर 19 (लड़के) सिंगल में ओबरा के श्रेष्ठ शर्मा विजेता रहे जबकि घोरावल के अभियुद्य नारायण उप विजेता रहे। अंडर 17 सिंगल (लड़कियों) में ओबरा के आद्या मलिक विजेता रही जबकि ओबरा के ही ओजश कल्प उप विजेता रही। इसी क्रम में में पुरुष में रावर्ट्सगंज के शुभम जायसवाल विजेता रहे जबकि रावर्ट्सगंज के ही सुमित सिंह उप विजेता रहे।
वहीं 50+ मेंस डबल में इंदु प्रकाश और राजेश खंडेलवाल व उपविजेता रवीश कुमार और दिनेश कुमार तथा 40+ में विजेता पसंद और संदीप तथा उपविजेता इंदु प्रकाश और प्रशांत जैन रहे. मेंन डबल में विजेता सुभम जायसवाल और अजित की जोड़ने बाजी मारी तथा उपविजेता हर्षित और प्रशांत रहे उसके बाद पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम श्री विजय कुमार जैन अध्यक्ष जिला ओलिंपिक संघ सोनभद्र द्वारा किया गया।
यह प्रतियोगिता अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्य बिरला ग्रुप डाला द्वारा प्रायोजित की गई। संपूर्ण championship के दौरान संदीप हीवेरकर CSR के निर्देशन में निशा तिर्की एवं रोहित श्रीवास्तव द्वारा की गई। धन्यवाद प्रकाश जिला ओलिंपिक संघ सोनभद्र के सचिव साजिद अली द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंदु प्रकाश जिला सचिव खो खो संघ, वेंकटेश दुबे सचिव शतरंज, दिनेश सिंह सचिव एथलेटिक्स, संदीप सिंह, मुरारी गुप्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जगदंबा सिंह, जय प्रकाश शुक्ला एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा दर्शक उपस्थित रहे।




