Sonbhadra Sport News : बलिया को हरा डॉ0 एच0पी0सिंह क्रिकेट एकेडमी ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
आज का फाइनल मैच डॉ0 एच0पी0 सिंह क्रिकेट एकेडमी बनाम बलिया के बीच खेला गया जिसमें बलिया ने टॉस जीता। आज पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी अविनाश कुशवाहा ने टॉस की प्रक्रिया संपन्न कराया...

विजेता ट्रॉफी के साथ डॉ0 एच0पी0 क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी...
sonbhadra
8:00 PM, February 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज का फाइनल मैच डॉ0 एच0पी0 सिंह क्रिकेट एकेडमी बनाम बलिया के बीच खेला गया जिसमें बलिया ने टॉस जीता। आज पूर्व विधायक व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी अविनाश कुशवाहा ने टॉस की प्रक्रिया संपन्न कराया।
बलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धरित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए, जिसने अमित गुप्ता ने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 गेंद में 50 रन बनाए, विशाल सिंह ने दो छक्के की मदद से 21 गेंद में 35 रन बनाए। वहीं एचपी सिंह अकादमी की तरफ से पंकज ओझा और आयुष गर्ग ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ0 एच0पी0 सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम ने तीन गेंद पहले ही 5 विकेट से मैच जीत कर सोन कप पर कब्जा जमा लिया। पंकज ओझा ने 10 चौके और चार गगनचुम्बी छक्कों की मदद से 36 गेंद पर 85 रन की अविजीत पारी खेली। वहीं अखिलेश यादव ने 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 गेंद पर 39 रन बनाकर पंकज का भरपूर साथ दिया। हरफ़नमौला प्रदर्शन के लिए पंकज ओझा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट से नवाजा गया।
विजेता टीम 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी युवा समाज सेवी रमेश सिंह, वहीं उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा दिया गया। जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार डॉ0 एचपी सिंह द्वारा दिया गया। बलिया के विशाल को बेस्ट फील्डर, बलिया के आकाश ओझा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, डॉ0 एचपी सिंह अकादमी के धनंजय त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संदीप सिंह, प्रशांत सिंह, अंबुज सिंह, विराट पाठक, संतोष सिंह, विजय श्रीवास्तव, अभिषेक चौबे, नवल वाजपेई, राजेश यादव इत्यादि लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।




