Sonbhadra News : सड़क निर्माण में गुणवत्ता से हुआ समझौता तो नपेंगे अधिकारी - प्रभारी मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं के क्रम में आज वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से पकरी संपर्क मार्ग (न्यू कॉलोनी) तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास और पूजन प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल.....

sonbhadra
8:10 PM, January 24, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से पकरी संपर्क मार्ग का हुआ भव्य शिलान्यास
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं के क्रम में आज वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से पकरी संपर्क मार्ग (न्यू कॉलोनी) तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास और पूजन प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शिलान्यास के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि "सड़क की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि जनता के पैसे का सदुपयोग हो और सड़कें टिकाऊ बनें। जीरो टॉलरेंस नीति का पालन हो। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। यदि निर्माण सामग्री या कार्य की गुणवत्ता में कोई धांधली पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों का जाल बिछाना सरकार की प्राथमिकता है ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिले।
बताते चलें कि तीन किमी लंबी इस सड़क 3 किलोमीटर लंबी है, जो मेन रोड से न्यू कॉलोनी तक इस संपर्क मार्ग की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके निर्माण से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जर्जर रास्ते से मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद, अनूप तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।




