Sonbhadra News : पिकनिक मनाने गया युवक नगवां बांध में डूबा, गोताखोरों की मदद से मिला शव
मंची थाना क्षेत्र के नगवां बांध में रविवार की शाम पिकनिक मनाने गया एक युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया । घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया ।

sonbhadra
5:09 PM, September 2, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । मंची थाना क्षेत्र के नगवां बांध में रविवार की शाम पिकनिक मनाने गया एक युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया । घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया । गोताखोरों द्वारा सोमवार सुबह से युवक की तलाश जारी थी । करीब 2.30 बजे गोताखोरों को शव बरामद करने में सफलता मिली । शव बरामदगी के बाद मांचीपुलिस द्वारा पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया ।
गौरतलब हो कि रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवल निवासी ज्योतिष पटेल पुत्र विजय उम्र 39 वर्ष जो परिजनों संग हाइडिल कालोनी रावर्ट्सगंज में रहता है । वहां से अपने दोस्तों के साथ रविवार को मांची थाना स्थित नगवां बांध पर पिकनीक मनाने आया हुआ था । शाम लगभग पांच के करीब नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव पानी में डूबता चला गया । जिससे मौके पर हड़कंप मच गया । घटना की सूचना तुरंत मांची थाने को दी गयी । मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गोताखोरों को ढुढने के लिए बुलाया । लेकिन रात अधिक हो जाने पर गोताखोरों ने काम बंद कर दिया और सोमवार सुबह से फिर तलाश शुरू की । करीब 2.30 बजे गोताखोरों ने युवक के शव को पानी से निकला । शव बरामदगी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं मांची पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया ।




