Sonbhadra news : दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार
दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त धीरज यादव निवासी चकाड़ी, थाना ओबरा को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
5:44 PM, October 24, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त धीरज यादव निवासी चकाड़ी, थाना ओबरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे महलपुर पुल के पास से उसे पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, घटना 22 अक्टूबर की है। मामले में 23 अक्टूबर को तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत हुई कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय कर रहे हैं।




