Sonbhadra news : मारपीट के मुकदमे में वांछित युवक गिरफ्तार
चोपन पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

sonbhadra
7:53 PM, September 18, 2026
घनश्याम पांडे/ विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन, सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को मारकुण्डी मार्केट में दुकान के बकाया पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट कर कई लोगों को घायल करने का आरोप है।
मामले में चोपन थाने में मु0अ0सं0 362/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को संदीप यादव पुत्र स्व. भोला यादव, निवासी मारकुण्डी को मेन रोड मारकुण्डी के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।




