Sonbhadra news : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 44 वर्षीय राजू भारती पुत्र जोधन भारती निवासी सिरसिया के रूप में हुई है।

sonbhadra
12:34 PM, May 22, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवादाता)
करमा, (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 44 वर्षीय राजू भारती पुत्र जोधन भारती निवासी सिरसिया के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राजू भारती मजदूरी के साथ ढोलक बजाने का कार्य करते थे। वह किसी कार्य से खैराही बाजार गए थे। वापस घर लौटते समय खैराही रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करमा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी हुई है।




