Sonbhadra news : आजादी के जश्न में दौड़ेंगे मारकुंडी के युवा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मारकुंडी ग्राम सभा में बालक-बालिकाओं की लंबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी।

sonbhadra
2:52 PM, August 11, 2026
राकेश चौबे
--- 5 व 3 किमी दौड़ में दिखेगा दमखम, विजेताओं को मिलेगी साइकिल व ट्रैक सूट
मारकुंडी, (सोनभद्र)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मारकुंडी ग्राम सभा में बालक-बालिकाओं की लंबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के नेतृत्व एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरज यादव के संचालन में होने वाली प्रतियोगिता में सीनियर-जूनियर वर्ग के लिए पांच किमी और सब-जूनियर वर्ग के लिए तीन किमी दौड़ होगी।
दौड़ सुबह आठ बजे विभिन्न निर्धारित मार्गों से पंचायत भवन मीनाबाजार तक आयोजित की जाएगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को साइकिल, ट्रैक सूट व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी पंचायत सचिवालय में नाम दर्ज करा सकते हैं या 6388424121, 6388094583 पर संपर्क कर सकते हैं।




