Sonbhadra News : बाइक दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान मौत
पाइपलाइन का काम करके अपने घर खेमपुर आ रहा था व कोन से राजेश अपने घर चाचीकला जा रहा था कि देवाटन में आमने-सामने की टक्कर में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए थे ।

sonbhadra
9:01 PM, October 24, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । शुक्रवार की सांय देवाटन में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक धर्मराज कन्नौजिया 22 वर्ष स्व शिवनाथ निवासी खेमपुर का इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गया । दुसरे बाइक सवार राजेश निवासी चाचीकला का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि सांय धर्मराज पाइपलाइन का काम करके अपने घर खेमपुर आ रहा था व कोन से राजेश अपने घर चाचीकला जा रहा था कि देवाटन में आमने-सामने की टक्कर में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए थे । दोनों को सीएचसी कोन लाया गया था डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिए थे, कि इलाज के दौरान धर्मराज की देर रात्रि में मौत हो गई। धर्मराज चार भाइयों में सबसे छोटा था जिनके माता-पिता पहले ही गुजर गये है धर्मराज हर घर नल योजना में काम करके जीवन यापन करता था।




