Sonbhadra news : ट्रैक्टर के धक्के से युवक घायल
केकराही बाजार से 100 मीटर आगे चढ़ाई पर सायं 6:10 बजे ट्रैक्टर के चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra
7:19 PM, October 26, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के केकराही बाजार से 100 मीटर आगे चढ़ाई पर सायं 6:10 बजे ट्रैक्टर के चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतल मौर्य पुत्र राम धनी उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी केकराही, स्थानीय बाजार से घर आ रहे थे घर के सामने पहुंचे ही थे कि केकराही बाजार की तरफ से आ रहा टैक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया जिसके कारण शीतल मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर पहुँची करमा पुलिस टैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है।



