Sonbhadra News : घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी, मौत
रायपुर थाना क्षेत्र के डोरियां गांव में घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी जिससे हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने सोमवार को शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
8:26 PM, March 17, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के डोरियां गांव में घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी जिससे हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने सोमवार को शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के डोरियां गांव निवासी राजु गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी डोरियां रायपुर थाना क्षेत्र अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ परिवार से अलग रहता था इसी बीच रविवार को किसी बात पर अपनी पत्नी से उसका विवाद हो गया जिससे उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई जिससे गुस्से में आकर राजू ने कमरे में जाकर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी वहीं परिजन में उसके पिता जब उसको काफी देर तक नहीं देखें तो सायंकाल घर जाकर पता किए तो रस्सी के सहारे शव को लटकता देख हो-हल्ला मचाने लगे जिससे आस पास के लोग भी पहुंच गए और तुरंत इसकी सूचना रायपुर पुलिस को दिया गया मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि होने पर सोमवार को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं रायपुर थाना प्रभारी रामदरश राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है आगे जो भी होगा रिपोर्ट के बाद जांच होगी



