Sonbhadra news : खनन क्षेत्र में भटकता मिला युवक, कर्मियों ने परिवार तक पहुंचाया
बहुअरा निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक गुरुवार को घर से निकलकर डाला-बाड़ी के लंगड़ा मोड़ स्थित क्रेशर व खनन क्षेत्र में पहुंच गया।

sonbhadra
5:59 PM, September 25, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। बहुअरा निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक धर्मेंद्र 22 वर्ष पुत्र दिनेश गुरुवार को घर से निकलकर डाला-बाड़ी के लंगड़ा मोड़ स्थित क्रेशर व खनन क्षेत्र में पहुंच गया। युवक को भटकता देख वहां काम कर रहे कर्मियों ने उससे बातचीत कर उसके गांव और नाम की जानकारी हासिल की।
कर्मियों ने मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर युवक की मां सहित परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सकुशल अपने साथ ले गए। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सहयोग करने वाले खनन कर्मियों का आभार जताया।




