Sonbhadra news : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर में पसरा मातम
धौरहरा में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धौरहरा निवासी अभिषेक चौहान (19 वर्ष), पुत्र मनोज चौहान, का शव गुरुवार देर रात मोती सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में यूकेलिप्टस (लिप्टस) के पेड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। विद्यालय परिसर युवक के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
ग्राम प्रधान रामानंद मौर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने तक शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करमा ले जाया जा चुका था। वहां करमा पुलिस पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर में रात के समय असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों ने इस पर चिंता जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतक के दादा ने बताया कि वह रात में अपने कमरे में सोए हुए थे। सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि अभिषेक वहां कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यूकेलिप्टस का पेड़ काटने के दौरान पेड़ युवक के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।