Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
ग्राम बड़गांवा में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

sonbhadra
10:56 AM, April 23, 2026
रवींद्रनाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उम्र 25 वर्ष मौत हो गई है । पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर से रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया। दिनांक 23/4/ 26
गांव वालो के अनुसार आज उन्होंने देखा कि एक युवक हैंडपंप फाउंडेशन पर सो रहा है, जागने की कोशिश किया गया तो मृतक पाया गया । जिसके बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतक की पहचान रमेश अगरिया (25) पुत्र शंकर अगरिया के रूप में हुई। घटना के बाद graminon ने इसकी सूचना मृतक के परिजन व पीआरबी डायल 112 को को दी। घटना की सूचना जी बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जुगैल थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम हाउस भेज रहे हैं । मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।




