Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
बुधवार को जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमिया गांव में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया । देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई ।

घटना स्थल पर जमा भीड़
sonbhadra
6:51 PM, January 22, 2025
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । बुधवार को जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमिया गांव में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया । देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई । उधर जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवक राजकुमार कोल पुत्र भागवत कोल उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी सेमिया ट्रैक्टर चलाने का काम करता था । मंगलवार की रात में ट्रैक्टर लेकर कहीं गया था । सुबह मृत अवस्था में बडवना नालें के समीप पड़ा मिला । वहीं पुलिस का कहना था कि मृतक ट्रैक्टर से दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से मौत हुई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई ।




