Sonbhadra News : सड़क हादसे में युवक की मौत
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खेखडा गांव के पास बीते देर रात एक अनियंत्रित बाइक का खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गया । जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
11:12 AM, September 10, 2024
कृपा शंकर पांडे/मंटू शर्मा (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र ) । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खेखडा गांव के पास बीते देर रात एक अनियंत्रित बाइक का खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना ओबरा क्षेत्र अंतर्गत निवासी प्रदीप कुमार चौहान उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र राम अवध सिंह चौहान किसी कार्य से अपनी बहन के ससुराल जा रहा था कि जैसे ही वह रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खेखडा गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित हो जाने से खडी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गया ।टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी वही जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए वही मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जारिऐ स्थानीय लोगों ने मृतक युवक की पहचान कर परिजनों को दी सूचना दी गई, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढी भेजवा कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई । मृतक वीडियो रिकॉर्डिंग का कार्य करता था जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था।




