Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, घर का एकलौता चिराग बुझने से टूटा दुःखों का पहाड़
दुद्धी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गाँव निवासी एक युवक की बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गाँव निवासी एक युवक की बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।प्राप्त सूचना के अनुसार टेढ़ा गाँव निवासी अभय कुमार पुत्र राम कुमार प्रतिदिन की भाति अपने पुराने घर से खाना खाकर रेलवे क्रॉसिंग पार मचबंधवा में बने घर में रहते थे। सोमवार की रात्रि में भी अपने घर से खाना खाकर नए घर के लिए निकला था कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया।रेलवे पुलिस ने घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने अभय पुत्र रामकुमार के रूप में युवक की शिनाख्त की।मध्य रात्रि के करीब जैसे ही परिजनों को ट्रेन से कटने की सूचना मिली तो परिजन अवाक रह गए। घर के एकलौते चिराग के बुझने की खबर सुनकर पिता बेसुध हो गए। बताया जाता हैं कि 5 बहनों में अकेले भाई अभय था। अभी कुछ सालों पहले ही अभय की माता की मृत्यु हो गई थी। अभी अभय के पिता अपने पत्नी के दुखों से उबर भी नही पाए थे कि कुदरत ने इकलौते चिराग को छीनकर कहर बरपा दिया, जिससे रो -रोकर परिजनों का बुरा हाल हैं।घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया है।