Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की देर शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।
sonbhadra
12:20 AM, April 27, 2025
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) l स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की देर शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैl चौकी प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि कामरान आलम पुत्र परवेज आलम उम्र 24 वर्ष निवासी मुर्धवा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पानी लेकर अपने पिता की दुकान पर साईं मंदिर की ओर पटरी से जा रहा था, इस दौरान रेणुकूट से चोपन की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया, भीड़ भाड़ होने की वजह से उसने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी और वह इंजन के धक्के से पटरी पर गिर गया, वह इंजन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईl आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे नायब दरोगा नसरुद्दीन अहमद ने शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैl




