Sonbhadra News : सर्प दंश से युवक की मौत
मेड़ पर से जा रहे थे कि उसी समय सर्प ने पैर में डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उपचार हेतु उन्हें सीएचसी घोरावल ले जाया गया।

sonbhadra
7:09 PM, October 6, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के परसौना में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। देवरीकांठ गांव निवासी दिनेश मौर्य ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके भाई रितेश कुमार मौर्य परिवार सहित परसौना में रहते थे। सोमवार की दोपहर के वक्त खेत में दवा छिड़काव व कृषि कार्य हेतु गए थे। मेड़ पर से जा रहे थे कि उसी समय सर्प ने पैर में डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उपचार हेतु उन्हें सीएचसी घोरावल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।




