Sonbhadra news : विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के भक्सीहवा टोला में बुधवार रात विषैले जंतु के काटने से 32 वर्षीय मन्नू लाल गोंड की मौत हो गई।

sonbhadra
10:32 AM, September 17, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के भक्सीहवा टोला में बुधवार रात विषैले जंतु के काटने से 32 वर्षीय मन्नू लाल गोंड की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रात करीब 12 बजे पाही जाते समय जंतु ने उसे काट लिया। घर लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ी और करीब एक घंटे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की कोई संतान नहीं थी।




