Sonbhadra News : विषैले जन्तु के काटने से युवक की मौत
करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घेवरी में बीती रात घर में सोते समय विषैले जन्तु के काटने से युवक की मौत हो गयी।

sonbhadra
7:17 PM, July 13, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घेवरी में बीती रात घर में सोते समय विषैले जन्तु के काटने से युवक की मौत हो गयी।
ग्राम प्रधान विजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि दीपक पुत्र लालता उम्र करीब 22 वर्ष रविवार की शाम भोजन करने के बाद प्रति दिन की तरह सोने चला गया, रात मे किसी विषैले जन्तु ने काट लिया,जानकारी होते ही परिजन ईलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी लेकर चले गये , जहां उपचार के दौरान दीपक की सोमवार को सुबह मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी औपचारिकता पूर्ण करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया । जवान पुत्र की आकस्मिक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, पूरे गांव मे शोक की लहर ब्याप्त है।




