Sonbhadra news : करंट लगने से युवक की मौत
म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में मंगलवार को घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

sonbhadra
5:52 PM, August 4, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में मंगलवार को घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सूपाचुआ निवासी राजेश कुमार गोंड (33) पुत्र रामखेलावन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि युवक को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। असमय हुई इस मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी शोक का माहौल है।




