Sonbhadra News : करेंट से युवक की मौत
गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे अपने डीजे गाड़ी लाकर मूर्ति के पास खड़ा था तभी बारिश होने लगी तो वह डीजे पर चढ़ कर तीरपाल से मूर्ति को ढकने लगा ।

sonbhadra
8:55 PM, October 8, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र स्थित पनिकप खुर्द निवासी 28 वर्षीय संदीप कुमार विश्वकर्मा पुत्र कामता विश्वकर्मा की बिजली करेंट से गुरुवार को शाम को मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार युवक खलियारी पन्नूगंज मुख्य सड़क मार्ग पर खलियारी में दुर्गा, लक्ष्मी, गणेश का मिट्टी का प्रतिमा बनाता था। गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे अपने डीजे गाड़ी लाकर मूर्ति के पास खड़ा था तभी बारिश होने लगी तो वह डीजे पर चढ़ कर तीरपाल से मूर्ति को ढकने लगा । उसी के ठीक उपर ग्यारह हजार बोल्ट का तार गया था, वह अचानक सट गया और गिर गया । जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंचे परिजनो द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे रायपुर पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी है।




