Sonbhadra News : विद्युत करेंट से युवक की मौत
परिजनों द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

sonbhadra
8:33 PM, September 13, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा ग्राम में बीती रात चंद्रिका प्रसाद गोड़ 43 वर्ष अपने खेत पर सिंचाई के लिए गए हुए थे लेकिन घर न लौटने पर परिजनों द्वारा खेत पर जाकर उनकी तलाश की गई तो खेत में ट्यूबवेल के पास विद्युत करंट से वह अचेत पड़े हुए थे। परिजनों द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के भतीजे शिवदास ने दी। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।




