Sonbhadra News : बभनी में डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल सील
एक निजी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है । गुरुवार को एक युवक की मौत हो गयी । जिसके बाद परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे ।

sonbhadra
10:51 PM, June 20, 2025
राजेश कुमार
◆ मामला नधिरा गांव का
बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है । गुरुवार को एक युवक की मौत हो गयी । जिसके बाद परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे । मामला बढ़ते देख अस्पताल कर्मी अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक नधिरा गांव निवासी 18 वर्षीय रूपेश पुत्र लक्ष्मण तीन दिन पहले घरेलू विवाद में विषाक्त पदार्थ खा लिया था । जिसके बाद आनन-फानन में दलालों ने बभनी के घसिया बस्ती में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उपचार चल रहा था ।लेकिन शुक्रवार की सुबह युवक की हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया और कुछ ही देर बाद युवक की मृत्यु हो गयी । मौत के बाद परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे । परिजनों ने बताया कि अस्पताल में बगैर चिकित्सक के ही उपचार करते रहे और तीन दिनों बाद स्थिति गम्भीर हो गयी तो रेफर कर दिया। उधर हंगामा होते देख अस्पताल कर्मी अस्पताल में ताला बन्द कर रफ्फूचक्कर हो गये। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के बाहर लिखे नम्बरों पर जब सम्पर्क किया गया तो फोन ही नहीं उठा ।
एसीएमओ गुलाब यादव ने बताया कि बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से घटना की जानकारी मिली तो मैंने अस्पताल को सील करने का निर्देश दिया है । इसके बाद कार्यवाही किया जाएगा।
मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़
कई लोगों ने बताया कि इन दिनों रेवडी की तरह अस्पताल बेरोकटोक खुल रहे हैं । होम्योपैथी अस्पताल के नाम पर मरीजों को भर्ती कर ड्रीप चढ़ाया जा रहा है। विभागीय लोग कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।




