Sonbhadra News : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत
मधुपुर गांव की कोइलहिया बस्ती में आज सुबह घर में बिजली का तार जोड़ते समय युवक विद्युत तार के सम्पर्क में आने से अचेत हो गया । परिजन तुरंत युवक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों न उसे मृत घोषित कर दिया ।
sonbhadra
4:39 PM, September 14, 2024
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर गांव की कोइलहिया बस्ती में शनिवार की सुबह घर मे बिजली का तार जोड़ते समय युवक विद्युत तार के सम्पर्क में आने से अचेत हो गया, आनन-फानन में परिजन तार से छुड़ा कर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुपुर ले आये जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया । परिजन शव ले कर वापस घर चले गए और फिर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गये, विकास यादव उर्फ बिक्की (26) पुत्र राम प्रकार अपने घर के अंदर कुछ फाल्ट ठीक करने के लिये बिना सुरक्षित उपकरण और बिजली सप्लाई विच्छेद किये बिना जोड़ने लगा और तार से चिपक गया था कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तब तक देर हो चुकी थी, मृतक के दो छोटे बच्चे हैं ।




