Sonbhadra News :बाइक और स्कूल वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूल वाहन मैजिक ने तेज रफ्तार में जाकर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जान

sonbhadra
2:38 PM, September 27, 2025
बभनी। बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूल वाहन मैजिक ने तेज रफ्तार में जाकर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विशाल कुमार 19 वर्ष पुत्र विजय सिंह निवासी खोतोमहुआ के रूप में हुई है। वह गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 और 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रंजन सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में निजी वाहनों का प्रयोग स्कूलों द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है।




