Sonbhadra News : नदी में डूबकर युवक की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हौरा में शाम एक युवक सोन नदी के पास अपने खेत जा रहा था तभी अचानक पैर फिसलने के कारण नदी में चला गया।

sonbhadra
11:30 PM, August 21, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हौरा में शाम एक युवक सोन नदी के पास अपने खेत जा रहा था तभी अचानक पैर फिसलने के कारण नदी में चला गया। डूबने के बाद गांव के लोगों और मल्लाहों द्वारा खोजबीन कराया गया तो डूब स्थान से थोड़ी दूर उसका शव बरामद हो गया। मृतक की पहचान सत्येंद्र कुशवाहा पुत्र रामलाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी कन्हौरा थाना चोपन के रूप में हुई।




