Sonbhadra News : युवक की डूबकर मौत
नहर में स्नान करने गए युवक की डुबकर मौत हो गयी। मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

sonbhadra
12:27 PM, September 19, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र) । नहर में स्नान करने गए युवक की डुबकर मौत हो गयी। मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सलखन माइनर ब्रह्म के पास 16 वर्षीय अंकुश यादव पुत्र अमरेश निवासी महुआव खुर्द स्नान करने गया था जहाँ अचानक गहरे पानी में डूब गया। डूबने की खबर के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने अंकुश को बाहर निकालकर अपने वाहन से मेडिकल कालेज ले गयी, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




