Sonbhadra news : कुआं में गिरने से युवक की मौत
खलियारी गांव में मंगलवार को कुआं में गिरने से युवक की मौत हो गई।

sonbhadra
5:48 PM, October 21, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । रायपुर थाना क्षेत्र स्थित खलियारी गांव में मंगलवार को कुआं में गिरने से युवक की मौत हो गई।
मीली जानकारी अनुसार सोमवार को करीब ग्यारह बजे 28 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार पुत्र हरिचरन मौर्या अपने ही घर के पास अपने ही कुआं में किसी तरह से गिर गया मौके पर कोई भी नहीं था कुछ देर बाद उसके जीजा देखे तो पानी में फड़फड़ा रहा था आनन फानन में शोर गुल मचाना शुरू कर दिया, ग्रामीणों को इकट्ठा होते होते पांनी के अन्दर चला गया कुछ देर बाद पानी के उपर उतराया दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया तब तक मौत हो चुकी थी।
मृतक के माता-पिता घर पर नहीं हैं मृतक के दो लड़के एक लड़की हैं जो अब बेसहारा हो चुकें।
मौके पर मौजूद रायपुर थाना पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों के सामने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी राबर्ट्सगंज भेज दिया।




