Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बीती रात सहिजन कला गांव के पास हुई। ट्रेन पायलट की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी लोढ़ी चौकी को दी।

sonbhadra
10:16 AM, April 20, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
० रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के सहिजन कला गांव के पास की घटना
चुर्क (सोनभद्र) । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बीती रात सहिजन कला गांव के पास हुई। ट्रेन पायलट की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी लोढ़ी चौकी को दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान श्याम सुंदर (40) पुत्र रामप्यारे निवासी रौप के रूप में हुई ।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।



