Sonbhadra News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने दी नामजद तहरीर
घर से टहलने निकले युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी। परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी है।

sonbhadra
4:24 PM, March 15, 2026
अवधेश पटेल(संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र)। रविवार को बग्गड़ पुत्र गिरधारी निवासी सेमरिया टोला तल्ला थाना रायपुर द्वारा थाना स्थानीय पर आ कर सूचना दिया कि उनके नाती पिंटू पुत्र रामजग उम्र करीब 20 वर्ष कल रात को अपने घर के सामने रोड पर टहल रहे थे कि पावर ट्रैक्टर चालक विक्रम पुत्र राजेन्द्र निवासी बरवाडीह थाना चकरघट्टा जिला चंदौली ने तेजी व लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए मृतक पिंटू के ऊपर ट्रैक्टर पलट दिया । जिससे पिंटू बुरी तरह घायल हो गया।घर के लोग इलाज हेतु सदर अस्पताल लोढ़ी ले कर गए, जहाँ उनकी मृत्यु हो गयी । प्रभारी निरीक्षक रायपुर ने बताया कि इस सूचना पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।



