Sonbhadra News : ससुराल से घर के लिये निकाला युवक नहीं पहुंचा घर, जाँच में जुटी पुलिस
शुक्रवार को ससुराल से घर वापस जड़ेरूआ आ रहा युवक घर नहीं पहुंचा । युवक की बाइक भरूहा गाँव के पास मुख्य नहर घाघर पुल के पास लावारिस हाल में खड़ी मिली। युवक का पता नहीं चल पाया है ।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:16 PM, November 9, 2024
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
★ मुख्य नहर घाघर पुल के पास मोटरसाइकिल मिली लावारिस हाल में
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जड़रूआ गांव निवासी अंगद कोल पुत्र प्रकाश कोल उम्र 30 वर्ष चार दिन पूर्व अपने ससुराल सरंगा गया था, जो शुक्रवार को ससुराल से घर वापस जड़ेरूआ आ रहा था, भरूहा गाँव के पास मुख्य नहर घाघर पुल के पास उसकी मोटरसाइकिल लावारिस हाल में खड़ी मिली, युवक का पता नहीं चल पाया है । किसी राहगीर ने मोटरसाइकिल पहचान लिया और अंगद के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुचे परिजनों द्वारा करमा पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुचीं पुलिस जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंगद के ससुराल में छठ पूजा का प्रयोजन था, अंगद चार दिन वहां व्यतीत करने के पश्चात शुक्रवार (आठ) नवंबर को अपने घर जड़ेरूवा गांव के लिए वापस निकला था लेकिन घर नहीं पहुंच पाया। सेलफोन पर भी सम्पर्क नही हो रहा था, मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था उसकी बाइक घाघर मुख्य नहर के पास मिली है । अब अंगद की बाइक वहाँ कैसे और किन परिस्थितियों में पहुँची और अंगद कहां है इसकी अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी थाना निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि अंगद की खोजबीन की जा रही है । परिजन भी अपने स्तर खोजबीन कर रहे हैं।




