Sonbhadra News : युवा सक्रियता राष्ट्र निर्माण में सहायक- डा० प्रदीप
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के बैनर तले चौथा एक दिवसीय शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

sonbhadra
12:57 PM, March 20, 2026
शक्तिनगर (सोनभद्र) । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के बैनर तले चौथा एक दिवसीय शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों को स्वच्छता मिशन की गतिविधियों की जानकारी दी गई। आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के वर्तमान सत्र 2025 -26 में आयोजित संपूर्ण गतिविधियों को रेखांकित किया गया। इस दौरान "युवा सक्रियता और राष्ट्र निर्माण" विषय पर एक अंतः क्रियात्मक परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अंजना पूर्ति, पूजा यादव, एवं खुशी वर्मा द्वारा स्वच्छता संदेश से संबंधित गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि युवा ही राष्ट्र को नई दिशा देने की शक्ति रखता है। राष्ट्रीय सेवा योजना युवा सक्रियता को जौहरी की तरह तरास कर राष्ट्र निर्माण में प्रासंगिक बनाने के उद्देश्य के साथ काम कर रहा है। एनएसएस के सत्रावसान के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र चुनौतियों के समक्ष हमेशा समाधान प्रस्तुत करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटे लाल प्रसाद द्वारा किया गया। समारोह में हिमांशु, विशेष, शिवांशु, ज्योति, प्रभा, आशुतोष, अमृत लाल, पंकज, आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ।



