Sonbhadra news : जमीन बटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी डंडे से पिट कर किया घायल

जमीन बटवारे के विवाद मे छोटे भाई अपनी पत्नी एंव पुत्र के साथ मिलकर बडे भाई को लोहे की राड एंव लाठी लात घुसा से पिटाई कर लहूलुहान कर देने का विडिओ वायरल हुआ है।

news-img

sonbhadra

7:19 PM, April 15, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राकेश चौबे

मारकुंडी,सोनभद्र। जमीन बटवारे के विवाद मे छोटे भाई अपनी पत्नी एंव पुत्र के साथ मिलकर बडे भाई को लोहे की राड एंव लाठी लात घुसा से पिटाई कर लहूलुहान कर देने का विडिओ वायरल हुआ है वायरल विडियो में पीडित के नाबालिग पुत्री ने बनाया है बताया जाता है चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार मे रहने वाला श्रीकांत शर्मा पुत्र स्व-देवी प्रसाद शर्मा अपनी एक पुत्री के साथ रहकर जीवन बसर करता है। कई वर्षो से जमीन- मकान बटवारे को लेकर दोनो भाईयो मे कई बार वाद विवाद होता रहा है। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे अचानक विवाद इतना बढ़ गया की छोटा भाई रमाकांत शर्मा, उसकी पत्नी सोनी उसका लडका अमन एक साथ एक राय होकर लोहे की राड एंव लकड़ी के फर्राटे से हमला बोल कर पिटाई कर दिए जिससे श्रीकांत शर्मा खुन से लहुलुहान होकर जख्मी हो गया उसकी बेटी ने एम्बुलेंस मंगाकर अपने पिता को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी मे भर्ती कराया जहा उसका उपचार हुआ। वही चोपन पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर रामाकांत शर्मा, उसकी पत्नी सोनी उसके पुत्र अमन के विरूद्ध बीएनएस की धारा-115(2),352,351(3) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई मे जुटी है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.