Sonbhadra News : अबूझ हाल में युवक ने लगाई फांसी
जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव मे बिती रात एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जूट गई ।

sonbhadra
10:49 AM, July 20, 2026
घनश्याम पांडे/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव मे बिती रात एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जूट गई । जानकारी के अनुसार बृजेश हरिजन उम्र 27 वर्ष पुत्र लाल बिहारी घर की तरक (कच्चे मकान की छाजन के लिए लकड़ी) में कपड़े से बनी हुई रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो सन्न रह गये । जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जूट गई। इस बाबत पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नही मिली है। शव कब्जे में ले लिया गया है।




