Sonbhadra news : जंगली सूअर के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आया युवक, मौत
जंगली सूअर को मारने के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

sonbhadra
11:27 AM, October 26, 2026
शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार गांव में रविवार रात जंगली सूअर को मारने के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खेत में शौच के लिए गए युवक को गंभीर हालत में चोपन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अर्जुन गुप्ता (18), पुत्र राजेश गुप्ता, निवासी चतरवार टोला मकरवानी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




