Sonbhadra News : सिंचाई कूप में गिरा युवक, हालत गंभीर
चैरी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक के सिंचाई कूप में कूदने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नेहरूलाल (25) पुत्र रामप्रसाद, निवासी चैरी के रूप में हुई है।

sonbhadra
10:25 PM, March 20, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के चैरी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक के सिंचाई कूप में कूदने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नेहरूलाल (25) पुत्र रामप्रसाद, निवासी चैरी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, नेहरूलाल गुरुवार शाम गांव के कुछ श्रमिकों के साथ गुजरात जाने के लिए रेणुकूट रेलवे स्टेशन गया था, लेकिन किसी कारणवश वह वहां से नहीं जा सका और देर रात करीब 2 बजे घर लौट आया। सुबह करीब 11 बजे वह सोकर उठा और घर के पास स्थित सिंचाई कूप के पास पहुंच गया, जहां परिजन कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान उसने अचानक कूप में छलांग लगा दी। घटना देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से युवक को कूप से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



