Sonbhadra News : बालू लोड करने जा रही ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम
संतोष भारती (25) पुत्र सागर निवासी महलपुर सड़क पार कर रहा था तभी बालू लोड करने जा रही अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया ।

sonbhadra
6:54 PM, November 14, 2026
घनश्याम पांडेय/शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । छठ पर्व के दिन जुगैल थाना क्षेत्र में एक हादसे ने न सिर्फ एक परिवार का चिराग बुझा दिया बल्कि पुलिस की परेशानी बढ़ा दी । महलपुर विद्यालय के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । जिसके बाद नाराज लोगों ने जाम लगा दिया और फरार ट्रक को पकड़ने की मांग करने लगे ।
जानकारी के मुताबिक संतोष भारती (25) पुत्र सागर निवासी महलपुर सड़क पार कर रहा था तभी बालू लोड करने जा रही अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया । घटना की जानकारी के बाद नाराज ग्रामीणों ने चोपन-जुगैल मार्ग को जाम कर दिया । आक्रोशित लोगों ने का कहना है कि पुलिस पहले ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही करे । फ़िलहाल घटना को देखते हुए जुगैल पुलिस के अलावा चोपन थाना क्षेत्र की पुलिस भी घटना स्थल पहुंचकर लोगों को समझाने - बुझाने में जुटी हुई है ।
खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर लोगों द्वारा जाम लगाया हुआ है और प्रशासन मानने में जुटी हुई है ।




