Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
रायपुर थाना क्षेत्र के करही गांव में रविवार की भोर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में......

एनिमेटेड फोटो.....
sonbhadra
7:04 PM, July 26, 2026
आनन्द कुमार चौबे/अवधेश पटेल (संवाददाता)
सोनभद्र । रायपुर थाना क्षेत्र के करही गांव में रविवार की भोर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार करही गांव निवासी 35 वर्षीय बबुन्दर पासवान पुत्र रामरती पासवान शनिवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बबुन्दर पासवान कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे बरेड़ से लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली।
थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि "प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि मृतक शराब के नशे में अक्सर पत्नी से विवाद करता था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"




